नागपुर दि.15 जुन:- लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, कम्पटी, में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया
राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, कम्पटी, महाराष्ट्र में 15 जून 2022 को प्रभावशाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की गई। जिसमें 706 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) पास आउट हुए।
पासिंग आउट परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम, महानिदेशक, राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा की गई। सेना के मेधावी प्रशिक्षु कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी जियो रेजी, कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी मुकेश संधेसा और कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी गगन दास जिन्होंने क्रमशः महानिदेशक का बैटन के साथ, कमांडेंट के स्वर्ण पदक, कमांडेंट के रजत पदक और कमांडेंट का कांस्य पदक जीता । जबकि कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी रवि प्रकाश मनी त्रिपाठी, कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी मेरुगु भानुप्रकाश और कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी अनिल कुमार मेधावी नौसेना प्रशिक्षुओं के रूप में क्रमशः महानिदेशक का बैटन के साथ, कमांडेंट के स्वर्ण पदक, कमांडेंट के रजत पदक और कमांडेंट का कांस्य पदक जीता । इंटर कंपनी चैम्पियनशिप के लिए महानिदेशक का बैनर शिवाजी कंपनी द्वारा जीता गया था। परेड की कमान अकादमी अंडर ऑफिसर पिल्ली कोटेश ने किया।
देश भर के विभिन्न स्कूलों के चयनित शिक्षकों, जिन्हें एएनओ के रूप में नियुक्त करने के लिए प्रशिक्षित किया गया, ने "सारे जहां से अच्छा" और "कदम- कदम बढ़ाए जा" की धुन पर मार्च किया जिसका प्रतिपादन ई एम ई रेजिमेन्टल सेन्टर, भोपाल, के ब्रास बैन्ड ने किया। समारोह में कई सेवा अधिकारियों, नागरिक गणमान्य व्यक्तियों, एनसीसी A पूर्व छात्र और कैडेटों के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
कैडेट प्रशिक्षण अधिकारी को पैंतालीस दिनों के कठोर प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना पड़ा, जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, योग, ड्रिल, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास और कई अन्य सैन्य, सामाजिक जागरूकता और आपदा प्रबंधन गतिविधियों को शामिल किया गया ताकि उन्हें सशक्त बनाया जा सके ताकी वह अपनी संबंधित इकाइयों में कुशलतापूर्वक एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण आयोजित कर सके।
समीक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण एएनओ से एनसीसी के लक्ष्य और उद्देश्यों को बनाए रखने और युवा दिमाग को आकार देकर प्रभावी राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी एएनओ से विशेष रूप से एनसीसी कैडेटों और बड़े पैमाने पर समाज के लिए रोल मॉडल के रूप में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने उन्हें एनसीसी पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में संस्थागत प्रशिक्षण और शिविर प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेटों की सलामती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके कर्तव्यो की भी याद दिलाई। उन्होंने पासिंग आउट कोर्स द्वारा प्रदर्शित ड्रिल और प्रशिक्षण के उच्च मानकों पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और अकादमी में प्रशिक्षण के उत्कृष्ट संचालन के लिए टीम ओटीए की सराहना की।(दि.15/06/2022)