नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

घर बैठे होगा डीजेजेएस पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-२०२१

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा इस वर्ष भी संभवामि युगे युगे के विषय पर आधारित एक विशेष सामाजिक ,सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

घर बैठे होगा डीजेजेएस पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-२०२१ प्रतिनिधि नागपुर:-दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा इस वर्ष भी विश्व पर Covid-१९ की विकट परिस्थितियों को देखते हुए गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित व संचालित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (डी जे जे एस),श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-२०२१के उपलक्ष्य में संभवामि युगे युगे के विषय पर आधारित एक विशेष सामाजिक ,सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है ।कार्यक्रम का सिधा प्रसारण डीजेजेएस यू ट्यूब चॅनल पर दिनांक २९ ,और ३० अगस्त २०२१ को दो दिन दो भागों में किया जायेगा२९ अगस्त को प्रातः १० बजे से ११:३० तक एवं ३० रात्रि ९ बजे से १०:३० बजे तक ,दिनाक ३० अगस्त को प्रातः १० बजे से दोपहर १२ बजे तक साथ जन्माष्टमी की रात्रि ९ बजे से १२ बजे तक संपूर्ण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा जिसका समापन भगवान श्री कृष्ण की भव्य आरती के साथ होगा। डीजेजेएस जन्माष्टमी महोत्सव में विशेष रूप से कृष्ण झांकी,मटकी फोड़ लीला,भजन ,संकीर्तन ,नृत्य-नाटिका की संगीतमय प्रस्तुति ज्ञानवर्धक व आध्यात्मिक प्रवचनों का समावेश होगा ।इस भव्य व दिव्य कार्यक्रम प्रसारण डीजेजेएस यू टयूब चैनल www.youtube.com/djjsworld पर किया जायेगा जिसके लिए घर बैठे ही इसका आनंद लेने का निवेदन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ,आयोजक समिति द्वारा किया गया है।