नागपुर :- राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दि.5 जुलै को मंगलवार सुबह 10.00 बजे, नागपूर मे आगमन हो रहा है शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके तथा पूर्व महापौर संदीप जोशी ने स्वागत की तैयारियो के लिए रविवार के अनेक बैठके करके पधाधिकारी तथा कार्यकर्ताओ को जानकारी दी ! दटके ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे विमानतल से अगवानी करने के बाद फडणवीस हेडगेवार चौक पर स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे उसके बाद नेताओ पधाधिकारी तथा कार्यकर्ताओ के साथ हेडगेवार चौक से त्रिकोणी पार्क धरमपेठ तक स्कूटर तथा कार रैली का आयोजन किया गया है ! इस मार्ग ने आने वाले सभी चौक रास्तों पर विशेषकर छत्रपति चौक,प्रताप नगर चौक लक्ष्मी भवन चौक पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य सत्कार के कार्यक्रम आयोजित किए गए है ! प्रदेश प्रवक्ता -पैनलिस्ट चंदन गोस्वामी ने बताया कि रैली में फडणवीस के साथ प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, राज्यसभा सांसद डा विकास महात्मे,पूर्व सासद अजय संचेती,आमदार शहर प्रवीण दटके,आमदार कृष्णा खोपड़े मोहन मते,विकास कुंभारे,रामदास आंबटकर,समीर मेघे,टेकचंद सावरकर,जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिए,दयाशंकर तिवारी,संदीप जोशी,प्रदेश, विदर्भ के संगठन मंत्री डा उपेंद्र कोठेकर प्रदेष उपाध्यक्ष संजय भेंडे प्रदेश सचिव धर्मपाल मेश्राम, अर्चना डेहनकर,नीता ठाकरे,शिवानी दाणी वखरे, महामंत्री संजय बंगाले,राम आंबुलकर,बाल्या बोरकर,सुनील मित्रा,भोजराज डुंबे,राजेश हातीबेड,परशु ठाकुर,किशोर वानखेड़े,देवेन दस्तूरे,संजय अवचट,संजय चौधरी,विनोद कन्हेर,किशोर पलांदूरकर, के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता पधाधिकारी नागरिक रैली में उपस्थित रहने का आवाह्नन शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने किया है.(दि.4/जुलै /2022)