नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिनी गौरव रैली

कल्याणकारी संस्था ने आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिन की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता और और रैली का भव्य आयोजन किया। देश की भावी पीढ़ी को देश की आजादी के लिए

नागपुर। दिनांक 15ऑगष्ट :- सामाजिक क्षेत्र में विगत 22 वर्षों से कार्य करने वाली कर्म कल्याणकारी संस्था ने आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिन की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता और और रैली का भव्य आयोजन किया। देश की भावी पीढ़ी को देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरो की स्मृति को स्मरण कर देश प्रेम जागृत करने के लिए यह आयोजन किया गया था। सेंट्रल एवेन्यू रोड चितार ओली के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पण कर हरी झंडी जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन दीपक लिमसे ने दिखाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागपुर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रवीण आगरे थे। संस्था के संस्थापक सचिव प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने इस रैली की शुरुआत की। इसमें 75 फुट लंबा तिरंगा सम्मान से पदाधिकारी व सदस्य लेकर चल रहे थे। सभी के हाथों में छोटे-छोटे टॉर्च भेजें यह पर यात्रा जोर से चल रही बारिश में 2 घंटे तक चल रही थी। स्वतंत्रता गौरव रैली में जगह जगह सड़कों के दोनों ओर लोगों ने फूलों की वर्षा की कथा तालियां बजाकर स्वागत किया। इस रैली में बशीर खान महात्मा गांधी, डा. बालकृष्ण महाजन चंद्रशेखर आजाद, पंजाब देशमुख नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तो अभिषेक मनसानिया सरदार भगत सिंह की भूमिका में वेशभूषा सहित रैली के सामने भारी बारिश में चल रहे थे। यह पदयात्रा चीतार ओली, बडकस चौक, महल चौक, नरसिंह टॉकीज चौक, गांधी गेट, तिलक पुतला, सुभाष रोड, कॉटन मार्केट रोड, सीताबर्डी मेन रोड से होते हुए वैरायटी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंची। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को सीताबर्डी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक विजय ने नेमाडे ने फूल माला अर्पण कर रैली का समापन किया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक वह गुरुदेव सेवा मंडल के अध्यक्ष अशोक बाबू यावले उपस्थित थे। पदयात्रा में संस्था के पदाधिकारी सर्वश्री प्रकाश जाधव, मनीष उर्फ भोला दातारकर, तौशिक घुले, राजेश काटे, राजेंद्र अतकरे, अविनाश घोगले, अमर पिसाल, रमेश नाइक, राजेंद्र ठाकरे, ललित वंजारी, दिलीप उरकांदे, मुरलीधर चौहान, राजकुमार शिर्के, अतुल तन्निरवार, संजय जगताप, विनय दलवी, सतीश मोहिते, डॉ रमेश बारस्कर, राजेंद्र गुरुनुले, अरविंद कदम, डॉ सुरेश भागवत, किशोर तराले, शरद बाहेकर, संजय बड़वाईक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। ( दि.15 ऑगष्ट 2022)