नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का रक्तदान शिविर

युवक परिषद की ओर से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन 17 सितंबर शनिवार को संस्था के 58 वें स्थापना दिवस पर किया जा.यह जानकारी संस्था के नितिन नखत ने दी

आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का रक्तदान शिविर नागपुर दि.15 सप्टेंबर :- अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन 17 सितंबर शनिवार को संस्था के 58 वें स्थापना दिवस पर किया जा.यह जानकारी संस्था के नितिन नखत ने दी । उन्होंने बताया कि कोविड 19 के बाद से स्वैच्छिक रक्तदान में कमी आने से इस तरह के आयोजन करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्म दिवस का भी औचित्य साधकर यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मोहित बोथरा ने बताया कि उनका लक्ष्य देश व विदेश में प्रवासित भारतीय नागरिकों के माध्यम से लगभग दो हजार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर डेढ़ लाख यूनिट से अधिक रक्तदान करवाने का मानस है।शहर में ब्लड डोनेशन शिविर शहर के अनेक भागों में आयोजन किया जा रहा है। शहर के अनेक प्रतिष्ठित स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, सदर, नंदनवन,वर्धमान नगर,काटोल रोड,पारडी, धरमपेठ, भरत नगर, गांधीबाग, कलमना, चिखली ले आउट आदि स्थानों पर शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से किया जा रहा है। पत्र परिषद में तेरापंथ युवक परिषद नागपुर अध्यक्ष नितिन नखत, मंत्री मोहित बोथरा रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के प्रभारी श्री महेंद्र जी आंचलिया ब्लड डोनेशन कैंप संयोजक नवीन सेठिया तरुण जी सेठिया राहुल जी कोठारी मीडिया प्रभारी अंकुर जी बोरड़ आदि उपस्थित थेl (दि.15 सप्टेंबर2022)