नागपूर, 19 फरवारी :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नागपुर जिल्हा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर शिवाजी चौक कामठी यहाँ शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर मानवंदना अर्पित की एवं शिवराज्य प्रतिष्ठान कामठी द्वारा आयोजित भव्य रक्तसमर्पण शिविर में भेंट दी और आयोजको व संस्थापक का आयोजन के लिए आभार मान युवाओं से रक्तदान करने के लिए निवेदन किया इस अवसर पर उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नागपुर जिल्हा के महामंत्री श्री मोहसिन पटेल , श्री अज़ीज़ हैदरी, श्री अरशद शेख, उपाध्यक्ष तालुका अध्यक्ष साबिर शेख श्री अशफाक मंसूरी, श्री शकील शेख , श्री जुनैद हैदरी, शेख अशफाक, कामठी शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री श्री मो. महफूज , उपाध्यक्ष श्री बरकत अली वसीम , श्री हसन असकरी, मो. हसन, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। (दि.19/2/2023)