नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

डॉ. आशीष देशमुख को भाजपा ने दी बडी जिम्मेदारीयां

इन दिखाए गए विश्वास के लिए डॉ. आशीष देशमुख ने श्री. देवेन्द्रजी फड़नवीस और श्री. चन्द्रशेखरजी बावनकुले को धन्यवाद दिया

दिनाक. 18 जुलै 2023:- डॉ.आशीष र. देशमुख को भाजपा ने दी बडी जिम्मेदारीयां ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्य के सह-मुख्य प्रवक्ता पद पर नियुक्ति. नागपुर के पूर्व विधायक डाॅ. आशीष र. देशमुख को महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारीयां दी है. संगठनात्मक नियुक्ति के तहत उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. उन्हें ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी और भाजपा महाराष्ट्र सह-मुख्य प्रवक्ता (हिंदी और अंग्रेजी मीडिया) के दो पदों पर नियुक्त किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखरजी बावनकुले ने इन दोनों नियुक्ति के पत्र डॉ. आशीषराव र. देशमुख को प्रदान कर उन्हे शुभकामनाएँ दी. डॉ. आशीष देशमुख एक जिज्ञासू और साहसी नेता हैं जो ओबीसी की प्रगति के लिए अच्छा काम कर रहे हैं. वे निश्चित रूप से ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी और सह-मुख्य प्रवक्ता की दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, यह विश्वास श्री. चन्द्रशेखरजी बावनकुले ने व्यक्त किया. इन ज़िम्मेदारियों को देने में दिखाए गए विश्वास के लिए डॉ. आशीषराव र. देशमुख ने श्री. देवेन्द्रजी फड़नवीस और श्री. चन्द्रशेखरजी बावनकुले को धन्यवाद दिया. उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जो विश्वास दिखाया है वह सार्थक साबित होगा. (दि.18 जुलै 2923)
इन ज़िम्मेदारियों को देने में दिखाए गए विश्वास के लिए डॉ. आशीषराव र. देशमुख ने श्री. देवेन्द्रजी फड़नवीस और श्री. चन्द्रशेखरजी बावनकुले को धन्यवाद दिया. उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जो विश्वास दिखाया है वह सार्थक साबित होगा. (दि.18 जुलै 2923)