नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

भाई चमनजीत सिंघजी दिल्ली वाले का गुरबाणी कीर्तन जरीपटका में

विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन प्रवचनकार भाई चमनजीत सिंघजी (दिल्ली वाले) दिनांक 20 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे सत्संग-प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम का

नागपुर दिनांक 17 ऑगष्ट 2023:- जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल में विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन प्रवचनकार भाई चमनजीत सिंघजी (दिल्ली वाले) दिनांक 20 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे सत्संग-प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 6 बजे गुरबाणी कीर्तनकार अधि. माधवदास ममतानी द्वारा श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के सामुहिक पाठ व शब्द कीर्तन से होगा। तत्पश्चात सुबह 8 बजे भाई चमनजीत सिंघजी ‘लाल’ अपनी अद्भुत ओजस्वी वाणी में गुरबाणी कीर्तन व प्रवचन करेंगे भाई चमनजीत सिंघजी ‘लाल’ पिछले कई वर्षों से देश-विदेशों में अपनी मधुर वाणी में लोगों को गुरबाणी का लाभ दे रहे हैं। इनके गुरबाणी कीर्तन प्रवचन नियमित रुप से लश्कारा, आस्था, अल्फा पंजाबी इत्यादि चैनलों में प्रसारित होते हैं। श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने सभी गुरबाणी प्रेमियों व धार्मिक नागरिकों से गुरबाणी कीर्तन प्रवचन का अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की विनम्र अपील की है। धन्यवाद। आपका सहयोगाकांक्षी ।अधि माधवदास ममतानी। (संयोजक)(दि.17ऑगष्ट 2023)
धार्मिक नागरिकों से गुरबाणी कीर्तन प्रवचन का अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की विनम्र अपील की है। धन्यवाद। आपका सहयोगाकांक्षी ।अधि माधवदास ममतानी। (संयोजक)(दि.17ऑगष्ट 2023