नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

श्री दत्तोपंत ठेंगरी जन्म उत्सव 10 नवंबर को नागपूर मे मनाया जायेगा।

10 नवंबर को सायं 5:30 बजे आदरणीय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। नागपूर के जयप्रकाशनगर स्थित दत्तोपंत

नागपूर दि. 5 नोव्हेंबर 2025 :- श्री दत्तोपंत ठेंगरी जन्म उत्सव 10 नवंबर को मनाया जायेगा। जमीन से जुड़ी महाविभूति जिन्होंने स्वतंत्र भारत में मजदूर, किसान और सूक्ष्म व्यावसायिकों की पीड़ा दिल में रखकर, उनको केंद्रित रख कर हमेशा कार्य किया। इन्हीं लोगों को संगठित करके आत्मनिर्भर बनाने हेतु, इन्हें देश की अर्थवस्था की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया। देश को आगे लाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए, स्वदेशी अपनाओ की कल्पना को साकार करने के लिए, सन 1991 मे स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की। 10 नवंबर को सायं 5:30 बजे आदरणीय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। नागपूर के जयप्रकाशनगर स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागृह में स्थित उनके पुतले की साफ सफाई, माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं पर स्थित स्नेहसंवर्धक सभागार में व्यापारियों और नगरवासियों की एक सभा का आयोजन किया गया है। उनके बताएं रास्तों की तथा उनके द्वारा दी गई प्रेरणा पर आधारित मार्गदर्शन नरकेसरी प्रकाशन संस्था के अध्यक्ष व दत्तोपंत जी का निकट से स्नेह प्राप्त श्री अनिल दांडेकर का उदबोधन होगा। पद्मश्री डॉ. विलास डांगरेजी की अध्यक्षता रहेगी। राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म उत्सव समिति के संरक्षक देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जस्टिस शरद बोबडे जी के देख रेख में यह कार्यक्रम हो रहा है। यह जानकारी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतीया ने दी। कार्यक्रम को आयोजित करने में स्वदेशी जागरण मंच के प्रवीण मसे, पुरुषोत्तम गौरव, जयंत देशपांडे, धनंजय भिडे, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री गजानन गटलेवार, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष अजय बोंद्रे, कैट नागपुर के किशोर धाराशिवकर, अभिषेक देशपांडे श्वेताली ठाकरे, प्रभाकर देशमुख, ज्ञानेश्वर रक्षक,
राजकुमार गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, गोविंद पटेल, आनंद अग्रवाल आदि सभी लोगों के प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भरतीया ने ठेंगड़ी जी से स्नेह व अनुग्रह प्राप्त सभी शुभचिंतकों से आवाहन किया है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी उपस्थित रहे व श्रद्धा सुमन अर्पित करें।