नॅशनल मिडिया न्युज पोर्टल वरती आपले स्वागत आहे. आपल्या व्यावसायिक जाहिराती करीत संपर्क करा. (श्री.जे.एल.वानखेडे - ९०११७२८५००)

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपुर में दो जटिल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपुर में दो जटिल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं, मरीजों को मिला नया जीवन

नागपूर दिनांक. 8 में 2026:- नागपूर के वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपुर में दो जटिल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं, मरीजों को मिला नया जीवन वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपूर में एक महीने के भीतर दो जटिल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं। यह मध्य भारत में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और ट्रांसप्लांट उपचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन सर्जरी में एक कैडेवरिक (मृत दाता से प्राप्त) लिवर ट्रांसप्लांट और दूसरा जीवित दाता से (बेटे द्वारा पिता को दिया गया) लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। दोनों सर्जरी डॉ. स्वप्निल शर्मा, कंसल्टेंट, लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन, वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपूर के नेतृत्व में उनकी समर्पित मल्टीडिसिप्लिनरी ट्रांसप्लांट टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गईं। इन सफल सर्जरी के बाद दोनों मरीजों को नया जीवन मिला है। लिवर ट्रांसप्लांट एक बहुत जटिल सर्जरी है। यह उन मरीजों के लिए एकमात्र जीवनरक्षक उपचार है, जिन्हें अंतिम चरण की लिवर बीमारी, अचानक लिवर फेल होना, या कुछ प्रकार के लिवर कैंसर होते हैं। सर्जरी में उन्नत तकनीक, बेहतर आईसीयू (अतिदक्षता) सुविधाएं और ऑपरेशन के बाद बेहतर देखभाल के कारण आज लिवर ट्रांसप्लांट की सफलता दर बढ़कर लगभग 85% से 90% तक पहुँच गई है। इससे मरीजों की जान बचने की संभावना बढ़ गई है और उनके जीवन की गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है। पहले मामले में एक मृत व्यक्ति (कैडेवरिक डोनर) से प्राप्त लिवर का उपयोग कर ट्रांसप्लांट किया गया। यह अंगदान के एक उदात्त निर्णय से संभव हुआ जिससे यह साबित होता है कि कैडेवरिक अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ रही है और एक व्यक्ति का अंगदान कई लोगों की जान बचा सकता है। दूसरे मामले में एक बेटे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपने लिवर का एक हिस्सा स्वेच्छा से दान किया। यह जीवित दाता से किया गया लिवर ट्रांसप्लांट था। यह सर्जरी भावनात्मक रूप से मजबूत निर्णय और बहुत ही सटीक और सावधानीपूर्वक की गई चिकित्सा प्रक्रिया को दर्शाती है। सफल सर्जरी के बारे में बात करते हुए डॉ. स्वप्निल शर्मा, कंसल्टेंट लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपूर ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट सिर्फ एक सर्जरी नहीं है, बल्कि यह मरीज और उनके परिवार दोनों के जीवन को पूरी तरह बदल देता है। इन दो सफल मामलों से हमें उम्मीद, हिम्मत और ट्रांसप्लांट उपचार क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिलती है। एक मामले में मृत व्यक्ति के अंगदान से किसी की जान बचाने की ताकत दिखी, वहीं दूसरे मामले में बेटे का अपने पिता के प्रति निःस्वार्थ प्रेम और साहस देखने को मिला। इन दोनों जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा करना नागपुर और मध्य भारत में विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। इस उपलब्धि पर डॉ. सौरभ नागर सेंटर हेड वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपूर ने कहा वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपुर में हुई यह सफल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी हमारे मजबूत चिकित्सा कौशल, आधुनिक सुविधाओं और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को दर्शाती हैं।
लिवर ट्रांसप्लांट एक बहुत जटिल प्रक्रिया है, जिसमें बहुत सावधानीपूर्वक योजना, उच्च स्तर का सर्जिकल कौशल, उन्नत आईसीयू सुविधाएं और सर्जरी के बाद लगातार निगरानी की जरूरत होती है। हमारी टीम ने मृत दाता (कैडेवरिक) और जीवित दाता दोनों प्रकार के ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए हैं। इससे यह